स्वतंत्रता की परिभाषाएं

Hello दोस्तों ज्ञानउदय मे आपका एक बार फिर स्वागत है | आज हम बात करते है, स्वतंत्रता के बारे में, राजनीति विज्ञान मे किन किन महान राजनीतिज्ञों ने स्वतंत्रता की मशहूर परिभाषाएं दी हैं |

स्वतंत्रता , शब्द लैटिन शब्द ‘लिबर’ (Liber) से बना हुआ है, जिसका अर्थ है-

‘बंधनों का अभाव । ‘स्वतंत्रता का विचार आधुनिक युग की देन है। यूनानी युग और मध्यकाल में यह विचार अनुपस्थित था ।

सीले के अनुसार, ‘स्वतंत्रता, अतिशासन का विलोम है।’

मैक्कीन के अनुसार, ‘स्वतंत्रता सभी प्रतिबंधों का अभाव नहीं , बल्कि अतार्किक प्रतिबंधों का अभाव है।’

जे. एस. मि ल के अनुसार, उन्होंने अपनी किताब “Essay on Liberty 1859” मे लिखा है |

‘स्वतंत्रता प्रतिबंधों का अभाव है । प्रतिबंधों के रूप में हर प्रतिबंध दोष है और लोगों को नियंत्रित करने से बेहतर उन्हें अपनी इच्छा पर छोड़ देना है।’

मिल के अनुसार, ‘स्वतंत्रता को सीमित करने वाला सबसे बड़ा माध्यम बहुमत समाज है, राज्य या सरकार नहीं ।’ प्रत्येक प्रकार का प्रतिबंध बुरा है । व्यक्ति अपने शरीर व मन का स्वामी है ।

जॉन स्टुआर्ट मिल John Stuart Mill (1806-73)

यह स्वतंत्रता व्यक्ति और समाज दोनों के हित में होगी । समाज की प्रगति ज्ञान के विकास पर निर्भर है ।

स्वतंत्रता पर हर्बर्ट स्पेंसर का विचार स्वतंत्रता के नकारात्मक सिद्धांत, पुलिस राज्य और स्वतंत्रता का हनन |

वही पर स्वतंत्रता पर एडम स्मिथ और डेविड रिकार्डो का विचार कहता है की यह हस्तक्षेप का विरोध है |

लिओस्ट्रॉस के अनुसार, ‘मानव जीवन में ऐसा कोई संबंध नहीं है, जिसमें वह दूसरों से संबंधित न हो । अर्थात् वह पूरी तरह से मुक्त हो । स्वतंत्रता की व्यापक भावना स्वतंत्रता पर प्रतिबंध की मांग करती है।’

जे. आर. ल्यूकस ने ‘द प्रिंसिपल्स ऑफ़ पॉलिटिक्स’ (राजनीति के सिद्धांत) (1976) के अंतर्गत लिखा है: “स्वतंत्रता का तात्त्विक अर्थ यह है कि विवेकशील कर्ता (Rational Agent) को जो कुछ सर्वोत्तम प्रतीत हो, वही कुछ करने में वह समर्थ हो और उसके कार्य-कलाप बाहर के किसी प्रतिबंध से न बँधे हों ।”

अर्नेस्ट बार्कर ने प्रिंसिपल्स ऑफ़ सोशल एंड पॉलिटिकल थ्योरी ‘ (सामाजिक और राजनीतिक सिद्धांत तत्त्व) (1951) के अंतर्गत स्वतंत्रता के नैतिक आधार पर विशेष बल दिया है। उसने अपनी चर्चा का आरंभ जर्मन दार्शनिक इमैनुएल कांट (1724-1804) की इस स्वयं सिद्धि से किया है कि ‘विवेकशील प्रकृति अपने-आप में साध्य है’ |

अगर आपको स्वतंत्रता से संबंधित और भी विचारोको के विचार जानने है तो को comment करें, धन्यवाद ||

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.